बेगुसराय, अगस्त 7 -- तेघड़ा। 10 अगस्त से होने वाली स्नातक चौथे सेमेटर की परीक्षा स्थागित कर दी गई है। इसकी अधिसूचना शुक्रवार की संध्या जारी की गई है। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर जारी अधिसूचना में कहा गया है कि अन्य परीक्षाएं सामान्य रूप से निर्धारित तिथि और समय से होंगी लेकिन 10 अगस्त को होने वाली परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। अब छात्र 11 अगस्त से होने वाली परीक्षा में भाग ले सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...