प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 22 -- उच्च शिक्षा ही विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक युग में आगे बढ़ने में सक्षम बनाती है। केवल स्नातक की डिग्री प्राप्त कर लेना मात्र की शिक्षा का लक्ष्य नहीं है। यह सीख बुधवार को कृपालु महिला महाविद्यालय कुंडा में आयोजित सेमिनार में प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार नागर ने जगद्गुरु कृपालु महराज के चित्र पर माल्र्यापण, दीप प्रज्जवलन, आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए छात्राओं को दी। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और उच्च शिक्षा छात्राओं को न केवल रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करती है। बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त भी बनाती है। सेमिनार में अन्य विषयों के विशेषज्ञ पंकज शर्मा, रमेश यादव, वंदना साहू, अनुष्का पाण्डेय, डॉ. दुर्गावती शर्मा, डॉ. कामना शुक्ला, डॉ. रेखा शुक्ला, वेदवती त्रिपाठी ने छात्राओं को प्रेरित किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.