कौशाम्बी, मार्च 16 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 20 साल की बेटी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वह जयंतीपुर स्थित निजी महाविद्यालय में पढ़ती है। पीड़ित की मानें तो 14 मार्च की सुबह इलाके के हिमांचल का पुरवा मजरा कनैली गांव निवासी शशिकांत द्विवेदी उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपी युवक व युवती की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...