स्नातक की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
अयोध्या, मई 18 -- बीकापुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट गांव में सोमवार शाम बीएससी की छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घर के आंगन में लगी जाली से साड़ी के सहारे छात्रा का शव लटकता मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। खजुरहट निवासी 22 वर्षीय कामिनी पुत्री श्याम नारायण कनौजिया क्षेत्र के एक महाविद्यालय में बीएससी की छात्रा थी। सोमवार देर शाम परिजनों ने उसे घर के भीतर फांसी के फंदे से लटका देखा तो सभी स्तब्ध रह गए। आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. अनुराग गुप्ता ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया ।अस्पताल प्रशासन द्वारा मेमो भेजकर घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.