स्नातक का डाटा समर्थ पोर्टल पर डाला गया
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 23 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता बीआरए बिहार विवि के स्नातक सत्र 2026-30 का सारा डाट यूएमआईए से समर्थ पोर्टल पर बुधवार को डाल दिया गया। डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि धीरे-धीरे दूसरे सत्र का डाटा भी समर्थ पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा।बताया कि पीजी हॉस्टल का भुगतान अब क्यूआर कोड से होगा। रजिस्ट्रार कार्यालय से क्यूआर कोड मिल गया है। इससे पहले रजिस्ट्रार ने नामांकन की भी सारी फीस अब क्यूआर से ही लेने का निर्देश दिया है। डीएसडब्ल्यू ने बताया कि एमजेके कॉलेज बेतिया के कुछ छात्रों ने कॉलेज में पढ़ाई नहीं होने की शिकायत की है। इस पर प्राचार्य से बात की जाएगी। छात्रों ने मार्च से जुलाई तक कितनी कक्षाएं संचालित हुईं इसकी जांच कराने की भी मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.