भदोही, मई 12 -- भदोही, संवाददाता। यूपी बोर्ड समेत सभी बोर्डों का परीक्षा परिणाम आ चुका है। अब छात्र-छात्राओं ने स्नातक में प्रवेश के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्नातक, आईटीआई और पॉलिटेक्निक को मिलाकर जिले में कुल करीब 14 हजार सीटें हैं, जबकि इंटरमीडिएट में 22 हजार छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। एक बार फिर प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को परेशानी हो सकती है। बता दें कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 23 अप्रैल को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षाफल जारी किया गया। इंटर उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राएं अब उच्च शिक्षा की ओर कदम बढ़ाएंगे। बोर्ड परीक्षा में शामिल करीब 27 हजार परीक्षार्थियों में 22 हजार आठ विद्यार्थी उत्तीर्ण हो गए। जून से ही स्नातक में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वैसे जिले में तीन राजकीय और 25...