आरा, फरवरी 11 -- आरा। निज प्रतिनिधि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय ने स्नातक पार्ट थर्ड ओल्ड कोर्स की परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू कर दी हैं। ओल्ड कोर्स की परीक्षा को लेकर फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी गई है। परीक्षा के लिए विद्यार्थी आगामी 18 फरवरी तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरेंगे। मालूम हो कि इसमें सत्र (2020-23), (2021-24) और (2022-25) ओल्ड कोर्स के स्नातक कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के विद्यार्थी शामिल होंगे। पार्ट टू स्पेशल परीक्षा का रिजल्ट जारी करने के बाद स्नातक पार्ट थर्ड ओल्ड कोर्स की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई है। मालूम हो कि स्नातक ओल्ड कोर्स के पार्ट थर्ड की परीक्षा अगले माह ली जाएगी ओल्ड कोर्स के विद्यार्थियों के लिए यह आखिरी मौका रहेगा। इसके बाद कोई स्पेशल परीक्षा नहीं ली जायेगी। मालूम हो कि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.