पटना, फरवरी 18 -- राज्य के स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को प्रोत्साहन राशि देने की बाधा लगभग दूर हो गई है। माना जा रहा है कि अगले 15 दिनों में डेढ़ लाख स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं के खाता 50-50 हजार की दर से प्रोत्साहन राशि भेज दी जाएगी। ये छात्राएं पिछले लगभग डेढ़ साल से प्रोत्साहन राशि का इंतजार कर रही हैं। पिछले दिनों शिक्षा विभाग की मांग पर वित्त विभाग ने इस मद में 750 करोड़ रुपए देने की स्वीकृति दे दी थी, लेकिन नये बने उच्च शिक्षा विभाग में आंतरिक वित्तीय सलाहकार नहीं होने के कारण राशि निकासी का मामला फंस गया था। अब आंतरिक वित्तीय सलाहकार की यह बाधा दूर करा ली गई है। राशि निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी की जिम्मेदारी जल्द तय होने की संभावना है। सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वित्त विभाग से राशि जारी हो जाएगी और स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को उनके आ...