नोएडा, जनवरी 9 -- ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय एवं जैन डेंटल एंड सर्जिकल ने शुक्रवार को फॉरेंसिक ओडॉन्टोलॉजी में स्नातक अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए करार किया। इस सहयोग के अंतर्गत शारदा विश्वविद्यालय में स्नातक विद्यार्थियों के अनुसंधान प्रोजेक्ट को समर्थन देने के लिए 10 लाख का अनुदान स्थापित किया गया। इस अवसर पर जैन डेंटल एंड सर्जिकल गाजियाबाद के निदेशक मोहित जैन ने स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज की अनुसंधान समिति के अध्यक्ष डॉ. दीपक भार्गव को औपचारिक रूप से चेक सौंपा। यह कार्यक्रम एसडीएस अनुसंधान समिति के सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.