पूर्णिया, मार्च 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। आगामी 10 मार्च को पूर्णिया विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हिंदी रचना और आलोचना में कोसी अंचल के योगदान विषय पर किया जायेगा। संगोष्ठी के आयोजन का उद्देश्य कोसी अंचल के समस्त रचना, रचनाकार एवं सर्जनात्मक साहित्य को जानना और समझना है, ताकि शोध की दिशा में कोसी अंचल की रचनाशीलता को महत्व दिया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...