रांची, जुलाई 4 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग में विभागाध्यक्ष डॉ हीरा नंदन प्रसाद की अध्यक्षता में शनिवार को पीएचडी कोर्स वर्क का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सभी विभागीय शिक्षकों और शोधार्थियों की उपस्थिति रही। शोधार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ सुनीता कुमारी गुप्ता ने शोध की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए अनुशासन और सकारात्मक रवैये की बात कही। डॉ किरण कुमारी ने शोध विषय के रूप में काव्य में मानवीय मूल्य पर शोध करने पर विशेष बल दिया। डॉ सुनीता कुमारी ने विषय की गहनता, सूक्ष्मता का ध्यान रखते हुए विवेकशीलता से कार्य करने को कहा। पूर्व विभागाध्यक्षा डॉ सुनीता यादव ने सरलता, सहजता और शालीनता आदि पक्षों पर ध्यान केंद्रित किया। पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ चंद्रिका ठाकुर ने विषय को क्रम से सम...