पूर्णिया, जुलाई 19 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के विभिन्न स्नातकोत्तर विभागों के कुल 63 शोधार्थियों में 62 पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा में शामिल हुए। रविवार को पूर्णिया विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर भवन स्थित परीक्षा केंद्र पर दो पालियों में आयोजित विश्वविद्यालय की पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान एक शोधार्थी अनुपस्थित रहा। परीक्षा के दौरान पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह के निर्देश पर प्रतिनियुक्ति विश्वविद्यालय के पदाधिकारी काफी सजग रहे। कड़ी निगरानी के बीच पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा के सफल एवं पारदर्शी संचालन के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों शिक्षकों व कर्मियों के प्रति कुलपति ने जताया आभार पूर्णिया...