स्नातकोत्तर वर्ग में रुद्रपुर की मानसी ने पाया प्रथम स्थान
रुद्रपुर, जून 13 -- पंतनगर, संवाददाता। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिका विश्वविद्यालय ने स्नातक, स्नातकोत्तर, एमसीए एवं पीएचडी प्रवेश परीक्षा-2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के एडमिशन पोर्टल पर अपना परिणाम देख सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. एके उपाध्याय ने बताया कि स्नातक एवं एमसीए की प्रवेश परीक्षा 7 जून और स्नातकोत्तर एवं पीएचडी की परीक्षा 6 जून को प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस वर्ष स्नातक वर्ग में 7358, स्नातकोत्तर में 867, एमसीए में 124 और पीएचडी में 436 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। स्नातक वर्ग में हरिद्वार के वासुदेव कृष्ण पाठक ने प्रथम, रामपुर के मो. कैफ ने द्वितीय और नैनीताल की नीलम बेलवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- स्नातकोत्तर वर्ग में रुद्रपुर की मानसी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.