आरा, अगस्त 11 -- आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर लोक प्रशासन विभाग में विभागाध्यक्ष के रूप में विभाग के वरिष्ठ सहायक प्रोफेसर डॉ. आमिर महमूद ने योगदान किया।

कार्यभार ग्रहण समारोह डॉ. आमिर महमूद के कार्यभार ग्रहण के मौके पर समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों, शोधार्थियों, छात्र-छात्राओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने आमिर महमूद को बधाई दी।

नए विभागाध्यक्ष के विचार पदभार ग्रहण करने के बाद नए विभागाध्यक्ष डॉ. आमिर महमूद ने सभी आगंतुकों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विभाग में शैक्षणिक माहौल को और अधिक मजबूत करना, शोध कार्यों को बढ़ावा देना तथा छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए नए तकनीकी और व्यावहारिक प्रयासों को लागू करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। प्रो. उमेश क...