बागेश्वर, अगस्त 24 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। स्नातकोत्तर कक्षाओं में अस्थायी प्रवेश देने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने सोमवार को बीडी पांडे कैंपस में प्रदर्शन किया। छात्रों ने नारेबाजी करते हुए कैंपस निदेशक के माध्यम से सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भेजा। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। सभा में वक्ताओं ने एमए, एमएससी और एमकॉम प्रथम सेमेस्टर में अस्थायी प्रवेश देने की मांग की। उन्होंने कहा कि कई विद्यार्थियों की पांचवें और छठे सेमेस्टर में बैक आई है। वहीं, अग्निवीर भर्ती परीक्षा और सेमेस्टर परीक्षा एक ही दिन होने से कई विद्यार्थी परीक्षा से वंचित हो सकते हैं। इससे उनका एक साल बर्बाद होने का खतरा है। परिषद ने यूजीसी की गाइडलाइन और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत विद्यार्थिय...