दुमका, अप्रैल 13 -- दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर भूगोल विभाग की ओर से पी.जी. सेमेस्टर-3 (सत्र 2024-26) के विद्यार्थियों के लिए एक विस्तृत एवं सुव्यवस्थित 5 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का सफल आयोजन किया गया। यह शैक्षणिक भ्रमण 7 प्रारंभ होकर 11 अप्रैल को संपन्न हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों को आंध्र प्रदेश के प्रमुख तटीय शहर विशाखापट्टनम (विशाखापटना) ले जाया गया, जहां उन्होंने विविध भौगोलिक एवं पर्यावरणीय पहलुओं का प्रत्यक्ष अध्ययन किया। इस शैक्षणिक भ्रमण में कुल 37 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें 14 छात्र एवं 23 छात्राएं शामिल थीं। सभी विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ भाग लेते हुए इस अनुभव को अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं स्मरणीय बताया। इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भूगोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.