कटिहार, जुलाई 25 -- कटिहार निज संवाददाता पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा संचालित होने वाली स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर जून 2026 की परीक्षा के लिए नियोजित छात्र समर्थ पोर्टल एवं बैकलॉग छात्र यू एम आई पोर्टल से ऑनलाइन परीक्षा प्रपत्र बिना विलंब शुल्क के 27 से 29 जुलाई तक और विलंब शुल्क 200 के साथ 30 जुलाई को भर सकते हैं। यह जानकारी देते हुए डीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर प्रशांत कुमार ने बताया कि परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय द्वारा पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया और पूर्णिया महिला कॉलेज पूर्णिया को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।डी एस कॉलेज का केंद्र पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया को बनाया गया है। परीक्षा 5 अगस्त से प्रारंभ होकर 11 अगस्त तक संचालित होगी। सभी विषयों को दो समूह में बांटा गया है। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगा। ग्रुप ए की परीक्षा प्रथम पाल...