पूर्णिया, सितम्बर 30 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ हरेन्द्र कुमार सिंह बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर विभाग में उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। प्रभारी कुलपति डॉ अरविंद कुमार वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मौके पर डॉ. गोपाल कुमार ने कहा कि उनका जीवन सादगीपूर्ण रहा। वे मानवता में विश्वास करने वाले सहयोगी रहे। सीसीडीसी डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि उनके जीवन से हमें सीख लेने की आवश्यकता है। उनके स्वभाव में सौम्यता है। कुलानुशासक डॉ. उदय नारायण सिंह ने उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु होने की कामना की। यह भी पढ़ें- Sasaram News: सेवानिवृत्ति पर आयोजित हुई विदाई सह सम्मान समारोह इसके अलावा अन्य विभाग के अध्यक्षों ने भी अपने अपने संबोधन में उन्हें...