स्नातकों के रोजगार से इत्र उद्योग तक, युवराज अंबरीश पाल सिंह ने रखा विकास का रोडमैप
कन्नौज, अगस्त 26 -- कन्नौज, संवाददाता। आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी युवराज अंबरीश पाल सिंह ने बुधवार को तिर्वा रोड स्थित निजी होटल में प्रेसवार्ता कर स्नातक युवाओं, शिक्षण संस्थानों और जिले के इत्र उद्योग से जुड़े मुद्दों को चुनावी एजेंडे के केंद्र में रखा। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य दलगत राजनीति से ऊपर उठकर स्नातकों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं, चिकित्सकों और शिक्षण संस्थानों की समस्याओं को सदन तक पहुंचाना है। युवराज अंबरीश पाल सिंह ने कहा कि डिग्री हासिल करने के बाद भी बड़ी संख्या में युवा रोजगार और मार्गदर्शन के लिए भटक रहे हैं। इसके लिए विश्वविद्यालयों में नियमित करियर काउंसलिंग और रोजगार मेलों की व्यवस्था कराने का प्रयास किया जाएगा। युवाओं को रोजगार, सरकारी योजनाओं, कौशल विकास और सब्सिडी की जानकारी एक ही मंच पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.