मुजफ्फरपुर, जून 23 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि में स्नातक सत्र 2026-30 की पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर 70 हजार 300 छात्रों ने दाखिला लिया है। इस सूची में शामिल करीब 39 हजार विद्यार्थियों ने नामांकन नहीं कराया है। बीआरएबीयू प्रशासन मंगलवार को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी करेगा। यह भी पढ़ें- वीकेएसयू : स्नातक नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त, जल्द जारी होगी मेरिट लिस्टदूसरी मेरिट लिस्ट का प्रकाशन विवि के डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि दूसरी मेरिट लिस्ट में 23 हजार छात्रों के नाम होंगे। इसके आधार पर 23 से 25 जून तक दाखिला होगा। पहली मेरिट लिस्ट में एक लाख 9 हजार छात्रों के नाम शामिल थे। स्नातक में नामांकन के लिए एक लाख 30 हजार छात्रों ने आवेदन किया था। डीएसडब्ल्यू ने बताया कि विवि प्रशासन एक बार फिर आवेदन ...