समस्तीपुर, अगस्त 30 -- समस्तीपुर, निसं। स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने अधिसूचना जारी की है। यह अधिसूचना वैसे विद्यार्थियों के लिए जारी हुई है, जो स्नातक पंचम सेमेस्टर में उत्तीर्ण व प्रोन्नत हैं तथा स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के सभी विषयों की आंतरिक परीक्षा में उत्तीर्ण हैं, उनका सीबीसीएस कोर्स स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए संबंधित आईडी बनाने के बाद परीक्षा प्रपत्र व शुल्क विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर ऑनलाईन माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे। ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा फार्म भराई के लिए अगले 2 सितंबर, 2026 तक सामान्य शुल्क के साथ स्वीकार किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: 3 सितंबर तक भरा जायेगा स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म 2...