स्थिर रहने के बाद बढ़ने लगा सरयू नदी का जलस्तर
बस्ती, अगस्त 13 -- बस्ती, निज संवाददाता। सरयू नदी का जलस्तर स्थिर रहने के बाद फिर बढ़ने लगा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार अयोध्या में सरयू का जलस्तर गुरुवार सुबह 10 बजे 92.35 मीटर हो गया। यह खतरे के निशान से 38 सेमी नीचे है। केंद्रीय जल आयोग की भविष्यवाणी के अनुसार नदी बढ़ने की ओर अग्रसर है। सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही विक्रमजोत क्षेत्र के पकड़ी संग्राम, लकड़ी पुरवा सहित अन्य गांवों की तरफ पानी बढ़ने लगा है। नदी की कटान धीरे-धीरे जारी है। नदी का जलस्तर बढ़ने व घटने के कारण ग्रामीणों में लगातार बाढ़ की आशंका बनी हुई है। यहां के कुछ हिस्से को सरयू नदी का पानी बंधे के करीब से बह रहा है। इसी प्रकार दुबौलिया क्षेत्र के कटरिया चांदपुर बांध के पास सरयू नदी सटकर बह रही है। सुविखा बाबू व टेढ़वा गांव के पास से पीछे हटा सरयू का पानी एक बार फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.