स्थिर दरों के खिलाफ अपटेल में दाखिल याचिका वापस ले सरकार : उपभोक्ता परिषद
लखनऊ, जुलाई 3 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से पिछले छह साल की स्थिर बिजली दरों के खिलाफ अपीलीय न्यायाधिकरण (अपटेल) में दाखिल याचिका वापस लेने की मांग की। उपभोक्ता परिषद ने कहा कि सरकार जब स्थिर बिजली दरों को उपलब्धि बता रही है तो इसके खिलाफ मुकदमा क्यों दायर किया गया है?उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की बिजली दरें भी स्थिर रखी हैं। जैसे पहले के आदेशों को अपटेल में चुनौती दी गई है, इस आदेश को भी चुनौती देने की तैयारी पावर कॉरपोरेशन ने शुरू कर दी होगी। उन्होंने कहा कि बिजली कंपनियों पर उपभोक्ताओं का 51 हजार करोड़ रुपये बकाया है। इसके एवज में बिजली दरों में कटौती होनी चाहिए न कि वे केवल स्थिर रहनी चाहिए। अगर अपटेल से फैसला उपभोक्ताओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.