जहानाबाद, मई 30 -- काको, निज संवाददाता। काको नगर पंचायत में स्थायी सशक्त समिति के गठन को ले हुए चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया। चुनाव को लेकर नगर पंचायत परिसर में दिनभर गहमागहमी बनी रही तथा समर्थकों की भीड़ जुटी रही। प्रशासनिक निगरानी में मतदान की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करायी गयी। जानकारी के अनुसार स्थायी सशक्त समिति के चुनाव में नगर पंचायत के सभी 16 वार्ड पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। समिति के कुल तीन पदों के लिए छह वार्ड पार्षदों ने नामांकन दाखिल किया था। इनमें मुकेश कुमार के विरुद्ध किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया, जिसके कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- गोरौल नपं में सशक्त स्थायी समिति का चुनाव हुआ शांति पूर्ण संपन्न यह भी पढ़ें- शादाब, राजबलम और इरशाद निर्विरो...