अररिया, मार्च 31 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। सोमवार को नगर परिषद सभा भवन में आयोजित बजट की आम बैठक उस समय हंगामे में बदल गई, जब स्थाई समिति के सदस्य गणेश गुप्ता और मोहम्मद इस्लाम तथा कार्यपालक पदाधिकारी आमने-सामने हो गए। बैठक के दौरान पार्षदों द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि कुछ देर के लिए बैठक का माहौल तनावपूर्ण हो गया। बैठक में वार्ड पार्षद गुड्डू अली, इरशाद सिद्दीकी, तनु प्रिया, शिल्पा भारती,नोमान अंसारी सहित अन्य पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। पार्षदों ने साफ-सफाई व्यवस्था, वार्डों में फॉगिंग मशीन के संचालन, वार्ड संख्या 19 में पोल में तिरंगा लगाने, बायोमेट्रिक उपस्थिति के बावजूद मजदूरों के काम से अनुपस्थित रहने, तथा होल्डिंग टैक्स की समय सीमा बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की। सफाई व्...