स्थायी समिति चुनाव के कारण सामान्य बोर्ड की बैठक स्थगित, नई तिथि जल्द
भागलपुर, मई 22 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम में आगामी 25 मई को प्रस्तावित सामान्य बोर्ड की बैठक को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय मेयर द्वारा 29 मई को होने वाले सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव के मद्देनजर लिया गया है। मेयर ने इस फैसले की लिखित जानकारी नगर आयुक्त को पत्र भेजकर दे दी है। मतदान और नतीजे आने के बाद नगर निगम प्रशासन के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर सामान्य बोर्ड की बैठक की अगली तिथि तय की जाएगी। माना जा रहा है कि इस चुनाव के बाद ही नगर निगम की आगामी विकास योजनाओं और शहर के महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर नई बैठक बुलाई जाएगी। फिलहाल, पार्षदों को अब जून के पहले सप्ताह में बैठक होने की उम्मीद है。 यह भी पढ़ें- 29 मई को सशक्त स्थायी समिति का होगा चुनावस्टैंडिंग कमेटी मेंबर के लिए एक बार फिर से गुटबाजी शुरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.