भागलपुर, अप्रैल 16 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम के सशक्त स्थायी समिति सदस्यों के चुनाव को लेकर चल रही सियासी सरगर्मी पर बुधवार को उस समय विराम लग गया, जब देर शाम चुनाव स्थगित करने का आधिकारिक पत्र जारी हुआ। इससे पहले चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 20 स्थित पार्षद कार्यालय करीब 36 पार्षदों का जुटान हुआ था, जहां आगामी रणनीति और गोलबंदी पर विस्तार से चर्चा की गई।वार्ड 21 के पार्षद संजय सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पार्षदों ने चुनाव की निष्पक्षता और विकास कार्यों पर चर्चा की। संजय सिन्हा ने कहा कि सशक्त स्थायी समिति का गठन नगर के विकास को अमलीजामा पहनाने के लिए होता है, इसलिए यह चुनाव भाईचारे और सद्भाव के साथ होना चाहिए। यह भी पढ़ें- सशक्त स्थायी समिति चुनाव पर ब्रेक उन्होंने स्पष्ट किया कि इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में कोई भ...