सासाराम, अप्रैल 18 -- दिनारा। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र भैरोडीह गांव से स्थायी वारंटी को धर दबोचा। इस संबंध में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि भैरोडीह गांव निवासी तुलसी चौधरी के पुत्र संतोष चौधरी को गिरफ्तार किया गया। जिस पर सासाराम न्यायालय से वारंट निर्गत था। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद उक्त वारंटी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...