गुमला, मार्च 6 -- गुमला। स्थायी लोक अदालत गुमला के प्रभारी अध्यक्ष और सदस्यों द्वारा शुक्रवार को बैंक ऑफ इंडिया, केओ कॉलेज शाखा परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बैंक द्वारा 250 नए वाद स्थायी लोक अदालत को सौंपे गए। कार्यक्रम में स्थायी लोक अदालत के प्रभारी अध्यक्ष रमेश कुमार श्रीवास्तव वर्चुअल माध्यम से जुड़े।मौके पर लोक अदालत के सदस्य शंभू सिंह ने कहा कि पब्लिक यूटिलिटी से जुड़े मामलों की सुनवाई प्रत्येक कार्य दिवस पर स्थायी लोक अदालत में की जाती है। उन्होंने बताया कि बिजली, बैंक ऋण, डिस्पेंसरी, इंश्योरेंस व जलापूर्ति से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए लोग यहां निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि मामलों का निष्पादन दोनों पक्षों की सहमति से त्वरित गति से किया जाता है, जिससे वादकारियों का समय और पैसा दोनों बचता है। मौके प...