धनबाद, जून 11 -- धनबाद। झालसा के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने स्थायी लोक अदालत कैंप कोर्ट का आयोजन किया गया। इस दौरान बैंक ऑफ इंडिया भगाबांध शाखा में वर्षों से लंबित ऋण संबंधी 14 सुलहनीय मामले का निपटारा किया गया। स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष पीयूष कुमार, सदस्य सुधीर सिन्हा व दुर्गा चरण निश्चल की पहल पर एक लाख 19 हजार 650 रुपए की रिकवरी कराई गई। अभियान का उद्देश्य आपसी सुलह के माध्यम से मामले का त्वरित निष्पादन कर न्यायालय पर वादों का बोझ कम करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...