स्थायी लोक अदालत को मिला अतिरिक्त सदस्य
फतेहपुर, जुलाई 19 -- फतेहपुर। स्थायी लोक अदालत में लंबे समय से दोनों सदस्य पद रिक्त होने के कारण न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहे थे। इस स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (यूपीएसएलएसए) ने बांदा की स्थायी लोक अदालत के सदस्य डॉ. ब्रह्मदत्त सिंह को फतेहपुर की स्थायी लोक अदालत का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। सदस्य सचिव डॉ. मनु कालिया की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि सदस्य पद खाली होने के कारण लंबित वादों के निस्तारण में कठिनाइयां आ रही थीं। नियमित सदस्य कार्यभार ग्रहण करते ही उनका अतिरिक्त प्रभार स्वतः समाप्त हो जाएगा और वे बांदा अपने मूल पद पर लौट जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.