मऊ, जुलाई 23 -- मऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ के प्रभारी सचिव सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में जनपद मऊ स्थित स्थायी लोक अदालत में सदस्य के एक रिक्त पद पर चयन के लिए प्राप्त आवेदनों के संबंध में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सदस्य पद के लिए आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एक अगस्त, 2026 (शनिवार) को सुबह दस बजे से जनपद न्यायालय परिसर में गठित चयन समिति के समक्ष आयोजित होगा। प्रभारी सचिव ने सभी संबंधित अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील किया। यह भी पढ़ें- अध्यक्ष पद के लिए मांगे गए आवेदन कहा कि वे अपने साथ मूल शैक्षिक प्रमाण-पत्र, अनुभव संबंधी अभिलेख, फोटोयुक्त पहचान-पत्र तथा अन्य आवश्यक दस...