साहिबगंज, अगस्त 25 -- साहिबगंज। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (रांची) के निर्देश व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष अखिल कुमार के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार में स्थायी लोक अदालत की भूमिका एवं कार्यप्रणाली विषय पर विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष राकेश मिश्रा तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विश्वनाथ भगत की उपस्थिति में आम नागरिकों को स्थायी लोक अदालत की भूमिका, अधिकारिता एवं कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं से संबंधित विवादों के समाधान के लिए उपलब्ध कानूनी उपायों तथा स्थायी लोक अदालत के माध्यम से विवादों के सरल, त्वरित एवं कम खर्चीले समाधान के प्रति ज...