स्थायी लोक अदालत की भूमिका महत्वपूर्ण : पीडीजे
चाईबासा, जून 17 -- चाईबासा, संवाददाता। नालसा दिल्ली और झालसा रांची के निर्देशानुसार स्थायी लोक अदालत के सुचारू संचालन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन व्यवहार न्यायालय के सभा कक्ष में किया गया। मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा मौहम्मद शाकिर ने कहा कि स्थायी लोक अदालत का उद्देश्य जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित विवादों का त्वरित, सुलभ, किफायती एवं सौहार्दपूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है। यह मंच न केवल न्यायालयों पर बढ़ते भार को कम करता है, बल्कि नागरिकों और सेवा प्रदाताओं के मध्य विश्वास एवं समन्वय को भी सुदृढ़ करता है। इस अवसर पर स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष बृजेश पांडे ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनोपयोगी सेवा प्रदाताओं को स्थायी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.