अल्मोड़ा, मार्च 20 -- आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने कमर कस ली है। जिला कार्यकारिणी की यहां हुई बैठक में स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाने और मूल निवास 1950 की मांग जोर शोर से उठाई गई। भाजपा कांग्रेस पर बारी बारी से प्रदेश को बर्बाद करने का आरोप लगाया गया। इस दौरान रानीखेत नगर के लिए मनोज सती और ताड़ीखेत के लिए प्रह्लाद नेगी ब्लाक अध्यक्ष चुने गए। पूर्व केंद्रीय महामंत्री कुंदन सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष जगदीश रौतेला के नेतृत्व में ताड़ीखेत ब्लाक और रानीखेत नगर मंडल का गठन किया गया। ताड़ीखेत के लिए प्रह्लाद नेगी अध्यक्ष, पूरन सिंह महामंत्री तथा रवींद्र सिंह नेगी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा रानीखेत नगर के लिए मनोज सती अध्यक्ष, कृपाल सिंह महामंत्री, राजेंद्र सिंह रौतेला सलाहकार चुने गए। कमल सिंह कुवार्बी,...