चंदौली, फरवरी 28 -- पीडीडीयू नगर। फल सब्जी व्यवसाई वेलफेयर एसोसिएशन मुगलसराय की बैठक शनिवार को मंडी स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। जिसमें व्यवसायियों ने कहा कि अब तक न तो स्थायी मंडी बनी और न ही वेंडिंग जोन बनाने का इंतजाम हुआ। नगर पालिका और जिला प्रशासन की लापरवाही से व्यवसायी परेशान हैं। संस्था के जिलाध्यक्ष चौधरी नारायण प्रसाद सोनकर ने कहा कि स्थाई मंडी और वेडिंग जोन आज तक नहीं बन सका। जबकि नगरपालिका की ओर से नगर में वेडिंग जोन बनाने का आश्वासन दिया गया था। इसके लिए सभी व्यवस्थाओं का शुल्क लेकर रजिस्ट्रेशन भी कराया गया। इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। कहा कि पांच वर्ष बीत गए लेकिन समस्या जस की तस मुंह बाए खड़ी हैं। नगरपालिका प्रशासन अतिक्रमण के नाम पर जुर्माना भी लगा रहा है लेकिन समस्या का समाधान नहीं निकाल पा रहा है। कहा कि ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.