छपरा, अगस्त 14 -- वरीयता के आधार पर प्राधिकरण की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश, डीईओ की मंजूरी के बाद ही संभालेंगे प्रभार छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सारण के राजकीय व राजकीयकृत माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में स्थायी प्रधानाध्यापक के पदस्थापित नहीं रहने पर अब विभागीय नियमानुसार प्रभारी प्रधानाध्यापक प्राधिकृत किए जाएंगे।

प्रभारी प्रधानाध्यापक की प्रक्रिया इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि स्थानीय निकाय शिक्षक, विशिष्ट शिक्षक व विद्यालय अध्यापक की आपसी वरीयता निर्धारित करते हुए प्रारंभिक और माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रभारी प्रधानाध्यापक प्राधिकृत करने के लिए सभी प...