स्थायी तटबंध के निर्माण से खादर क्षेत्र के लोगों को मिली निजात
मेरठ, अगस्त 11 -- गंगा नदी का जलस्तर गत कई दिनों से लगभग एक लाख क्यूसेक ही डिस्चार्ज चल रहा है। जिससे खादर क्षेत्र के किसानों में राहत है। परंतु अभी भी उनके सामने गंगा नदी की बाढ़ की खतरा टला नहीं है। हालांकि तटबंध के बन जाने से किसानों को बाढ़ से काफी राहत है। बिजनौर बैराज के अवर अभियंता घनश्याम ने बताया कि मंगलवार को गंगा नदी का जलस्तर एक लाख पांच हजार क्यूसेक डिस्चार्ज चल रहा है। वहीं कमोबेश जलस्तर की यही स्थिति हरिद्वार से भी है। वहीं लोगों ने जलस्तर की स्थिति देखते हुए चैन की सांस ली है। उनका कहना है कि इस वर्ष गंगा के किनारे सिंचाई विभाग द्वारा लगभग 11 किमी लंबा स्थायी तटबंध का निर्माण कराया है, जो खादर क्षेत्र के लोगों के लिए मुफीद साबित हुआ। नहीं तो गत वर्षों में जैसे ही गंगा नदी का जलस्तर बढ़ता तो खादर क्षेत्र में पानी ही पानी हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.