प्रयागराज, अगस्त 7 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से संबद्ध संघटक महाविद्यालयों के प्राध्यापकों की विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर एक बार फिर असंतोष सामने आया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय संघटक महाविद्यालय शिक्षक संघ (ऑक्टा) के अध्यक्ष प्रो. सुरेन्द्र पाल सिंह ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर प्राध्यापकों की समस्याओं के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि 2024 में संघटक महाविद्यालयों के 100 से अधिक प्राध्यापकों को प्रोफेसर पद पर पदोन्नति तो दी गई, लेकिन यह पदोन्नति उनकी पात्रता (अर्हता) तिथि से लागू नहीं की गई। इविवि की कुलपति और डीन सीडीसी को ऑक्टा ने पत्र भेजकर शिक्षकों की समस्या दूर करने में अनदेखी का मुद्दा उठाया। यह भी पढ़ें- आक्टा ने नए शिक्षकों के स्थायीकरण की मांग की दावा किया कि यूजीसी रेगुलेशन तथा इलाहाबाद विश्वविद्...