स्थायीकरण, मानदेय 30 हजार की मांग को पंचायत सहायकों का प्रदर्शन
लखीमपुरखीरी, जून 2 -- 30 हजार रुपए मानदेय या न्यूनतम कुशल मजदूरी, अनुबंध प्रणाली समाप्त कर स्थायी सेवा नियमावली बनाने, आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर पंचायत सहायकों ने सोमवार को धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। पहले कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा। इसके बाद विकास भवन पहुंच गए। सीडीओ कार्यालय के बाहर पहुंचे डीपीआरओ को ज्ञापन देकर कई मुद्दों पर वार्ता की। पंचायत सहायकों ने 15 जून को लखनऊ में आन्दोलन की चेतावनी दी। पंचायत सहायकों का कहना है कि उनको मात्र छह हजार रुपए प्रति माह मानदेय मिल रहा है। महंगाई के इस दौर में इतने कम मानदेय में परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो रहा है। यह भी पढ़ें- पंचायत सहायकों ने मानदेय बढ़ाने की मांग उठाई बच्चों की पढ़ाई, दवाओं का खर्च नहीं निकल पा रहा है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.