शाहजहांपुर, मार्च 26 -- शाहजहांपुर। टाउन हाल तिराहे पर शहीदों की प्रतिमाएं तोड़े जाने के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त रुख के बाद आखिरकार गुरुवार सुबह प्रतिमाओं की स्थापना कर दी गई। हालांकि मुख्यमंत्री द्वारा 24 घंटे में प्रतिमाएं पुनः स्थापित करने के दिए गए निर्देश की समयसीमा बुधवार रात तक पूरी नहीं हो सकी थी। बुधवार सुबह से ही नगर निगम द्वारा निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय के भीतर केवल प्रतिमाओं का फाउंडेशन ही तैयार हो सका। फाउंडेशन पर भी देर रात तक रंग-रोगन का काम अधूरा ही रहा। प्रतिमाएं लगने के बाद भी फाउंडेशन पर न तो शिलापट्ट लगा है और ना ही रंग रोगन हुआ है। इसके चलते प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे थे। उधर, प्रतिमाएं तोड़े जाने की घटना को लेकर शहर में लगातार दो दिनों तक विरोध-प्रदर्शन चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.