पूर्णिया, मार्च 21 -- पूर्णिया,हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में छात्र और छात्र प्रतिनिधियों को आमंत्रित नहीं करना दु:खद है। छात्र नेता सुमित झा बाबा ने कहा है कि पूर्णिया विश्वविद्यालय में बार-बार छात्र, छात्र प्रतिनिधि और आउटसोर्सिंग स्टाफ के साथ विश्वविद्यालय परिवार से जुड़े लोग अपमानित हो रहे हैं। विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर सीमांचल के सेवानिवृत शिक्षक एवं पूर्ववर्ती छात्रों को आमंत्रित नहीं कर विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा घोर अपमान किया गया है, जो बर्दाश्त के लायक नहीं है। विश्वविद्यालय प्रशासन को कॉलेज और विश्वविद्यालय के विकास से कोई मतलब नहीं है। पूर्णिया विश्वविद्यालय के बगल में स्थित जर्जर छात्रावास की स्थिति ऐसी है कि वह कभी भी गिर सकता है जिससे छात्रों की जान भी जा सकती है लेकिन व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.