अररिया, दिसम्बर 18 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रखंड इकाई कुर्साकांटा द्वारा बुधवार को प्राथमिक विद्यालय धुनिया टोला सोनापुर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार ने की। बैठक में जिला अध्यक्ष जाफर रहमानी द्वारा मुख्य रूप से स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही सभी प्रकार के शिक्षकों के एरियर भुगतान पर विचार किया गया। निर्णय लिया गया जिन विशिष्ट शिक्षकों एवं प्रधान शिक्षकों का एरियर भुगतान अभी तक भुगतान नहीं हुआ है वे पे फिक्सेशन स्लिप का फोटो कांपी संघ के पास जमा करेंगे मौके पर ब्रह्मदेव सिंह , असलम परवेज, हरिओम मंडल ,रंजीत यादव, विद्या मोहन मिश्र, अशोक यादव, अरुण कुमार शुक्ल, अकबर अली,महेश साह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.