हरदोई, मई 15 -- हरदोई। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के स्थापना दिवस तथा संगठन के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को शाहाबाद ब्लॉक के ग्राम आयारी में भव्य कार्यक्रम हुआ। यह दिन किसान नेता महेन्द्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि के रूप में भी मनाया गया। इस अवसर पर किसान बैठक और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष राहुल मिश्रा, सुभाष मिश्रा, विवेक शुक्ला और रोहित सिंह ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन अवध इम्तियाज अली, तहसील अध्यक्ष अमिताभ सिंह, कृष्ण पाल गौतम, रज्जन सिंह, बबलू यादव रहे। यह भी पढ़ें- भाकियू ने दी टिकैत को श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर अर्पित किए श्रद्धासुमन यह भी पढ़ें- बाबा टिकैत को दी श्रद्धांजलि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...