बिजनौर, अप्रैल 6 -- बिजनौर। नगरपालिका अध्यक्ष इंदिरा बीरबल सिंह के कैंप कार्यालय पर भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण करके पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं कैंप कार्यालय पर पार्टी ध्वज स्थापित किया गया। इसी के साथ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए कमर कसी गई। वरिष्ठ भाजपा नेता डा. बीरबल सिंह के निर्देशन में नगर पालिका परिषद के सभी सभासदों की बैठक में आगामी 9 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बिजनौर आगमन पर नगर बिजनौर में तैयारी की रूपरेखा बनाई गई। प्रत्येक सभासद को मुख्यमंत्री की सभा में अपने वार्ड से कम से कम 100 व्यक्तियों को लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। नामित सभासद आशीष अग्रवाल, मानव सचदेवा, पीयूष राज, सुरेंद्र सिंह, मनोरमा शर्मा, नीरज शर्मा, मनोज चौधरी, मनी, ...