पूर्णिया, फरवरी 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया जिला के 256वें स्थापना दिवस के अवसर पर जनमन पीपुल्स फाउंडेशन द्वारा ग्रीन सिटी पार्क में 'एक दीया पूर्णिया के नाम' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के युवाओं, शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों तथा समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर आयुक्त कुमार मंगलम एवं उप नगर आयुक्त ने पूर्णिया के नाम दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने एक-एक दीप जलाकर शहर के उज्ज्वल, सुरक्षित और विकसित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर शहर के युवा कलाकारों ने पूर्णिया विषय पर आधारित कला कृतियाँ प्रस्तुत कीं, जिनमें शहर की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक पहचान और विकास की संभावनाओं को दर्शाया गया। कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.