मुजफ्फरपुर, फरवरी 8 -- गोरौल। वैशाली जिले के स्थापना दिवस पर रविवार को गोरौल हॉकी मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वैशाली हॉकी की दो सीनियर टीमों के बीच मुकाबला हुआ। विजेता और उपविजेता टीम को बीडीओ पंकज कुमार निगम, सीओ दिव्या चंचल, सीडीपीओ सुरभि कुमारी, थानेदार सुनील कुमार, बीईओ सुशील कुमार, हाईस्कूल गोरौल के प्रभारी एचएम प्रशांत कुमार, हाईस्कूल बेलवर घाट के प्रभारी एचएम अरविंद कुमार शरण ने सम्मानित किया। शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने गोरौल हॉकी के सफर और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.