पलामू, नवम्बर 16 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने झारखंड स्थापना दिवस सह बिरसा मुंडा के 150 वीं जयंती पर बारालोटा में फैंसी वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया। भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। विजेता और उप विजेता टीम को कॉपी और किताब देकर पुरस्कृत किया गया। मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि बिरसा मुंडा जल, जंगल और जमीन रक्षा के लिए महान आंदोलन किया। आदिवासी स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता के भावना को नई दिशा दी। झारखंड राज्य शिक्षित और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। झारखंड खनिज एवं वन संपदा का भंडार है। इस अवसर पर शिवनारायण शाह, संजय मिस्त्री, जयपाल मोची, गोपाल चौधरी, राजू राम ,उमेश पासवान, अजय साह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.