स्थापना दिवस पर हुआ पूजा पाठ के साथ भंडारा
लखीमपुरखीरी, जून 10 -- सिंगाही खुर्द सम्पूर्णानगर के टीचर्स कालोनी परिसर में स्थित श्री शनि देव मन्दिर के 12 वें स्थापना दिवस पर मन्दिर समिति की तरफ से एक दिसवीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मन्दिर की साज सज्जा के साथ सुबह परिसर में श्री सुंदर कांड पाठ, 11 बार हनुमान चालिसा के साथ आरती प्रसाद वितरण हुआ। साथ ही शाम को कन्याओ को प्रसाद वितरण कर भंडारा शुरू हुआ। इस दौरान श्री शनि देव मन्दिर समिति के सोनू श्रीवास्तव, गोपी सिंह, विनीत जायसवाल, अभिषेक मिश्र, शानू, धर्मेद्र सिंह, राहुल, गोलू , संजय ,अंकित, कुशाग्र ,सनदिप मनोज मोदनवाल,राजकुमार सिंह,सहित कालोंनी परिवार के सेवादर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.