आगरा, जनवरी 24 -- रामकृष्ण इंटर कॉलेज खंदारी में स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक डॉ. विष्णु देव शर्मा और कोऑर्डिनेटर नारायण देव शर्मा ने मां सरस्वती और पंडित रामकृष्ण शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विष्णु दशावतार, कृष्ण लीला, शिव लीला और नवरात्रि विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विभिन्न राज्यों की संस्कृति दर्शाती झांकियां आकर्षण रहीं। नारी शक्ति, सामाजिक कुरीतियों और शहीदों को समर्पित प्रस्तुतियों ने दर्शकों को प्रभावित किया। संचालन श्याम सुंदर पाल ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य सोमदेव सारस्वत, नरेश चंद्र मिश्रा, पुष्पा पाल, शची सक्सेना, क्षमा जायसवाल, बबीता, रेनू, ममता, अनामिका आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...